भदोही: चौरी पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले गिरोह के वांछित आरोपी पवन कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना चौरी पुलिस ने ग्राम दुरासी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। इससे पहले, गिरोह के एक अन्य सदस्य घनश्याम पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 244 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।