बदनावर: शासकीय माध्यमिक विद्यालय पंचकवासा में,वृक्षारोपण के साथ,3 दिवसीय प्रवेशोत्सव हुआ संपन्न।
Badnawar, Dhar | Jun 20, 2024 शासकीय माध्यमिक विद्यालय पंचकवासा में तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके पहले दिन जनप्रतिनिधियों ,पालकगण एवं विद्यालय स्टाफ के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंचायत पंचकवासा के सरपंच विक्रम राठौड़ आदि उपस्थित थे।