बदनावर: सीएम राईज स्कूल बदनावर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम हुआ आयोजित,अधिकारियों ने किया विद्यार्थियो से संवाद।
Badnawar, Dhar | Jun 20, 2024 स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम यहां सीएम राईज स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम दीपक चौहान व शिक्षा केंद्र के डीपीसी केशव वर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सदस्यो के अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।