गगरेट: नगर पंचायत गगरेट में जन समाधान शिविर का आयोजन हुआ
Gagret, Una | Nov 3, 2025 नप गगरेट के वार्ड -4 में सोमवार दोपहर 12 जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अनिल कुमार अध्यक्ष नगर पंचायत गगरेट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदार लाइसेंस बनवाएं और जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते रखें हैं उनका पंजीकरण अवश्य करवाएं। इस मौके पर जेई राजीव ठाकुर, पार्षद सरोज वाला सूद, राजेश कुमारी मौजूद रही।