मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया
राजगढ़ के नदीहार गांव निवासी 50 वर्षी राजेंद्र सिंह अपने पुत्र 28 वर्षी बृजेश सिंह के साथ शुक्रवार की रात 11:00 बजे ददरा गांव से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाईक से वापस घर जा रहे थे। राजगढ़ के कर्बला के पास पहुंचे इस दौरान बाइक अनियंत्रित होने से पिता पुत्र सड़क पर गिरने से घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया।