रॉबर्ट्सगंज: जुगैल गांव में जंगली सियार का आतंक, दो दिनों में 25 लोगों को काटा, 9 लोग पहुंचे जिला अस्पताल
जुगैल थाना क्षेत्र स्थित जुगैल ग्राम पंचायत इन दिनों दहशत के साये में जी रही है। बीते दो दिनों से गांव में खुलेआम घूम रहा जंगली सियार अब तक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 25 से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है। हालात तब और भयावह हो गए जब घायलों को अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम तक नसीब नहीं हुआ,जुगैल में सियार के अचानक हमलों ने ग्रामीणों की नीद उड़ा दिया है।