कानपुर: कैंट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अफसरों के साथ की बैठक
रविवार दोपहर को 2 बजे जीटी रोड कैंट स्थित रक्षा सामग्री एवं भंडार अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां के अफसरों के साथ बैठक की। इसके साथ ही सेना के लिए तैयार किए गए आधुनिक उत्पादों को देखा। अफसरों ने सेना के लिए बनाए गए एन उत्पादों की जानकारी पीपीटी के जरिए दी।