कानपुर: देहली सुजानपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंचे कड़ा परिवर्तन दस्ते पर लोगों ने किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
दहेली सुजानपुर में शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंचे केडीए प्रवर्तन दस्ते पर लोगों ने हमला कर दिया। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए, चालक भी घायल हो गया। इसके बाद बैटरी निकाल ले गए। मौके पर पहुंचे दरोगा और सिपाही से अभद्रता की। टीम ने खेतों में भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी ने रविवार 1 बजे बताया कि, चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।