कैराना: कांधला में आवारा कुत्तों का आतंक, कई बच्चों को काटकर किया घायल
कांधला थाना क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है, जो आए दिन किसी न किसी बच्चे को निशाना बना रहे हैं और उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, कई बच्चों को लेकर उनके परिजन अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगाए गए।