रहुई: सोनसा मोड़ के पास एक निजी विद्यालय और पुस्तकालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की
Rahui, Nalanda | Mar 28, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा मोड़ से पहले बिहटा–सरमेरा मुख्य मार्ग के पास स्थित एक निजी विद्यालय और लाइब्रेरी में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लाइब्रेरी संचालक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही उनके मकान में विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी की शुरु