पनागर: पनागर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।
पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परियट के पास नेशनल हाईवे-30 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ भाग्यश्री होटल बघेली के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई बस्ती कंदराखेड़ा निवासी प्रदीप उर्फ गोलू यादव सुबह किसी काम से निकले थे, तभी एनएच-30 पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार