भरथना: बकेवर में उमस से बेहाल बेजुबान, नाले में नहाकर बंदरों ने पाई राहत
भीषण उमस और तेज धूप के बीच सोमवार दोपहर 4 बजे बकेवर थाना के पास बने नाले में बंदरों का झुंड पानी में नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता नजर आया। भरथना क्षेत्र में बारिश होने के बावजूद बकेवर में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। यह दृश्य बेजुबान जानवरों की गर्मी से जूझती बेबसी को बयां करता रहा और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना।