दरभंगा: गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध पुलिस की विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र मे बड़ी कार्रवाई,615.960 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद
दरभंगा के सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध पुलिस ने रात्रि में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए महिंद्रा एजेंसी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। छापेमारी मे पिकअप वाहन से 579.960 लीटर विदेशी शराब एवं 36 लीटर बीयर बरामद किया है। यह जानकारी 3.30 दी।