बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम क्षेत्र में अचानक बढ़ी ठंड और शीतलहर के बीच बहरागोड़ा अंचल प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए पीडब्ल्यूडी चौक, पुराना पंचायत भवन, कालियाडिंगा फ्लाईओवर के नीचे, कालियाडिंगा चौक और शिरीषतल चौक सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की। इससे राहगीरों, दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।