कहरा: पूरब बाजार स्थित गर्ल्स हाईस्कूल में बुधवार से श्री राम कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Kahara, Saharsa | Mar 19, 2025 बुधवार से सहरसा के पूरब बाजार स्थित गर्ल्स हाईस्कूल परिसर में श्री राम कथा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर हजारों कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया जो शहर के विभिन्न भागों से गुजरते हुए वापस कथा स्थल पहुंचा। इस बारे में आयोजक सदस्य सागर कुमार नन्हें ने दिन के 3.30 बजे बताया कि यहां 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।