झालरापाटन: मालीपुर में बाइक से गिरकर महिला की मौत, शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही थी सावित्रीबाई
झालरापाटन के मालीपुर गांव में एक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला सावित्रीबाई की मौत हो गई। वह रविवार को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद झालरापाटन थाना पुलिस ने दोपहर करीब 12 उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।