चंदौसी: गुमथल गांव में माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई, ग्राम प्रधान नन्द किशोर सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
गुमथल स्थित होली चौक पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार दोपहर 3:00 बजे के करीब मनाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नंदकिशोर दिवाकर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने लोकमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की महान शासक बताया