उजियारपुर: उजियारपुर में नीलगाय से निपटने के प्रशासन के प्रयास विफल, मक्के की फसल तबाह
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानो की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है ।नीलगाय के द्वारा मक्के की फसल को तहस-नहस किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा नीलगाय से निपटने के सारे उपाय विफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में किसानों का कहना है कि खेती करना ही अब मुश्किल है क्योंकि पूंजी भी नहीं बच पा रहा है।