श्रीनगर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद सलीम पिता स्वर्गीय शेख सुलेमान के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक मोहम्मद सलीम मंझेली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।