सोनियाणा से कालूराम सेन ने गुरूवार शाम 4 बजे बताया कि उमराह यात्रा पूरी कर लौटे 45 श्रद्धालुओं का दर्शन—इस्तकबाल का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। जावद शहर काजी आदिल रजा की सरपरस्ती और मोहम्मद इरफान के संयोजन में यह 21 दिवसीय पवित्र यात्रा सम्पन्न हुई। दरगाह शरीफ के बाहर शहर काजी मौलाना मोहम्मद सईद ने सभी यात्रियों को साफा पहनाकर फुल मालाओं से सम्मानित किया।