सतना जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सतना-उचेहरा रेल खंड के तिघरा फाटक के पास एक तेंदुए की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुए के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी के आदेश पर वन अमला पहुचा मौके पर और जांच में जुटा।