कटनी नगर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस INC द्वारा शुरू किया गया छात्रों की गूंज प्रदेशव्यापी अभियान पत्रकारवार्ता हुई आयोजित
बरगवां स्थित आस्था प्लाजा कांग्रेस कार्यालय में आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किए गए छात्रों की गूंज अभियान जो कि 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान है इसके संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला के द्वारा जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि छात्रों से जुड़े मुद्दे अभियान में उठेंगे।