करनाल: करनाल में 65.67% मतदान, 8 को होगी मतगणना, स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम: जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह
Karnal, Karnal | Oct 6, 2024 करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि 5 अक्तूबर को शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। करनाल जिला की पांचों विधानसभा में कुल 65.67 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद सभी ईवीएम को संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब 8 अक्तूबर को मतगणना होगी, उसकी तैयारियां जोरों पर हैं।