करनाल: सेक्टर 12 में जिला के पांचों विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनावी समीक्षा की गई
Karnal, Karnal | Oct 6, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि करनाल जिला की सभी पांचों इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध, करनाल व घरौंडा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावों का मतदान 5 अक्तूबर को समाप्त हो गया है। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब नतीजे 8 अक्तूबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। इसी चुनाव आब्जर्वर द्वारा चुनावी समीक्षा की गई।