पीपलदा: अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान देर रात एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 2 किलो 865 ग्राम गांजा किया बरामद
Pipalda, Kota | May 20, 2024 जिले की अयाना पुलिस ने देर रात्रि को नाकाबंदी कर एक शातिर तस्कर भुवनेश उर्फ भुनेश माली को गिरफ्तार कर उससे 2 किलो 865 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि अयाना पुलिस ने दुधली बंधा के निकट रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रुकवाया तो उसके पास थैली में गांजा मिला।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 8/20 NDPS में कार्यवाही की है।