फर्रुखाबाद: द्रौपदी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय पर्यटन हब बनाने की तैयारी, महाभारत सर्किट चमकेगा कंपिल
फर्रुखाबाद जनपद के ऐतिहासिक काम्पिल्य (कंपिल) को अब विश्व स्तरीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी है। महाभारत काल की स्मृतियों को संजोए इस स्थल के समेकित विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 4.70 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया