बाड़मेर: बाड़मेर शहर की राय कॉलोनी पांच बत्ती सर्किल पर पुलिस ने डिस्पोजल की दुकान से अवैध शराब की बरामदगी की
Barmer, Barmer | Nov 15, 2025 बाड़मेर शहर कि राय कॉलोनी पांच बत्ती सर्कल पर शुक्रवार शनिवार रात 1:00 बजे बाड़मेर पुलिस ने डिस्पोजल की दुकान की आड में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर डिस्पोजल दुकान पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में बीयर और देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की। काफी समय से दुकानदार डिस्पोजल दुकान की आड़ में अभी शराब की बिक्री कर रहा था।