परिहार: बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में भाई की शिकायत पर एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया
बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में भाई की शिकायत पर एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवनगर गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता जितेंद्र के भाई शिवचंद्र ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।