परिहार: परिहार प्रखंड क्षेत्र में लंपी त्वचा रोग के विरुद्ध जागरूकता व टीकाकरण अभियान शुरू
परिहार प्रखंड क्षेत्र में लंपी त्वचा रोग के विरुद्ध जागरूकता व टीकाकरण अभियान शुरू। पशुपालन विभाग द्वारा 1 अप्रैल सोमवार से लंपी त्वचा रोग के विरुद्ध जागरूकता सह टीकाकरण अभियान आरंभ किया गया। यह अभियान आगामी 15 अप्रैल तक चलेगा। यह रोग गो जातीय पशुओं को प्रभावित करता है। गाय जाति के पशुओं में गोलौरी, बुखार, पैर तथा मुंह फुलना इसके प्रमुख लक्षण हैं।