मड़ियाहू: मड़ियाहूं बार एसोसिएशन में शोक सभा आयोजित, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से किया विरत
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार निषाद और अधिवक्ता शिवचंद्र की चाची के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। यह सभा अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।