चरखारी: चरखारी कोतवाली में दुलदुल-ताजिया जुलूस पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, भाईचारे की की गई अपील
महोबा के चरखारी कोतवाली प्रांगण में CO दीपक दुबे की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक हुई। 170वें दुलदुल घोड़ा व ताजिया जुलूस को शांति-भाईचारे से मनाने की अपील की गई। SHO बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी, कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। त्योहार पर बिजली-पानी व सफाई के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।