अबूझमाड़ क्षेत्र के मीनडी गांव से बीएसएफ के जवानों ने दो संदिग्ध नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं बीएसएफ की 47वीं और 40वीं बटालियन की संयुक्त कार्यवाही में इन दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से 4 भरमार बंदूकें नक्सली साहित्य और आईईडी बनाने के उपकरण बरामद किए।