कांटल स्थित गुजरात गैस पंप के पास सोमवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग ठेकेदार की खड़ी सर्वे गाड़ी को पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।