समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को *उपायुक्त अजय नाथ झा* ने *श्रम, कौशल एवं कारखाना निरीक्षक विभाग* के विभागीय कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया और कई महत्वपूर्ण दिशा - निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि *श्रमिकों की सुरक्षा, योजनाओं के लाभुकों को पारदर्शी लाभ और युवा वर्ग को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देना* प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।