सिरसागंज: आमौर नहर के समीप अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल, फिरोजाबाद किया गया रेफर
थाना सिरसागंज क्षेत्र में कौरारा रोड पर आमौर नहर के समीप शनिवार को रात्रि एक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाकिया उस समय का है। जब थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी लव कुश पुत्र आनंद प्रकाश उम्र करीब 28 वर्ष ऑटो लेकर अपने गांव जा रहा था। कभी आमौर नहर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।