गावां थाना क्षेत्र के गावां सतगावां मुख्य पथ पर जोडासिमर के समीप तीखा मोड में बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे, घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे की है। स्थानीय लोगों की सहयोग से तीनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।