बेगूसराय: लाइन मेंटेनेंस के कारण 16 जून को लोहियानगर समेत अन्य फीडरों में सुबह 7:30 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
लाइन मेंटेनेंस के कारण 16 जून को लोहियानगर समेत विभिन्न फीडर में सुबह 7:30 से 10:00 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस बात की जानकारी विद्युत विभाग के इंजीनियर ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि लाइन मेंटेनेंस का कार्य लोहियानगर, पन्हास, चांदपुरा, बाघा फीडर में किया जाएगा.