बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के देवरीकला में करंट लगने से 13 बर्षीय किशोर की मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरीकला की है जहां कूलर में पानी भरते समय 13 वर्षीय किशोर को करंट लग गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार सुबह 10 बजे शब का पीएम कराया है। सूचनाकर्ता मुकेश ने बताया कि कूलर में पानी खत्म हो गया था तो मेरे लड़के सोनू उर्फ मिलन शर्मा ने कूलर की टटिया खोली तो कूलर से करंट लग गया।