देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के भटवा तिवारी गांव की रहने वाली सलोनी तिवारी का शोध पत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने स्वीकार किया है। सलोनी तिवारी ग्रेटर नोएडा में इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग विभाग में स्नातक की छात्रा है।