धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत
गजरौला नेशनल हाईवे पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद भी पिकअप चालक नहीं रुका और युवक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह घटना को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने।