नारनौल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र बोले:
12 साल में 90 पेपर लीक, खतरे में युवाओं का भविष्य
आज � PWD गेस्ट हाउस, नारनौल में आयोजित प्रेस वार्ता में देश में गहराते शिक्षा और रोजगार संकट पर अपनी बात रखी।
हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश में युवाओं और छात्रों की तकलीफ को समझते हुए कोटा से "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के माध्यम से जो आवाज बुलंद की गई थी, उसे आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार पूरे देश के प्रत्येक जिले तक यह आवाज पहुंचाई जा रही है।
आज देश और हरियाणा प्रदेश हर युवा व उनका परिवार निम्न गंभीर और चिंतनीय मुद्दों से परेशान है: -
• NEET परीक्षा पेपर लीक !
• 19 विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया !
• इसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA जिम्मेदार है।
• देश में लगभग 90 परीक्षाएं लीक हो चुकी हैं।
• NTA, CBSE, PSCs सहित विभिन्न परीक्षा संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
• हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था आज वेंटिलेटर पर है। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं, बच्चे, व्यापारी और किसान, कोई भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
• प्रदेश का किसान आज दुखी और परेशान है। उसे न समय पर बीज मिल रहा है और न ही खाद।
• डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने पहले ही किसान और मेहनतकश वर्ग की कमर तोड़ रखी है, ऊपर से विभिन्न प्रकार की सीमाएं और पाबंदियां लगा दी गई हैं।
h
Mahendragarh, Mahendragarh | Jun 24, 2026