इगलास: इगलास से अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारा सामग्री रवाना
Iglas, Aligarh | Jun 19, 2026 इगलास में अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल भंडारे की सामग्री रवाना की। समाजसेवी हरीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दो वाहनों को रवाना किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ पदयात्रा भी निकाली गई। निरंजन लाल अग्रवाल और रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारे के लिए 2.50 लाख रुपय दान किए गए।