मंदसौर: मंदसौर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, रुक-रुककर बरसे बादल; जिले में अब तक 5.86 इंच वर्षा
मंदसौर जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। रुक-रुककर हुई बारिश से कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया,कालिदास मार्ग और नयापुरा क्षेत्र में लोगों को परेशानी हुई,जिले में अब तक 5.86 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है,