भदोही: जनपद के सभी विकासखंडों में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
सुरियावां विकासखंड के महदेपुर व पट्टीबेजाव, अभोली के रामचंदरपुर, व मिश्राईनपुर में भदोही के हृदयपट्टी व शेरवां में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने प्रत्येक विकासखंड के लिए नामित अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम चौपाल में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर हमें अवगत कराएं।