देवरी: तिसरी प्रखंड के दो युवक स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंगों व चार धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले, चतरो पहुंचे
Deori, Giridih | May 2, 2026 आस्था के जुनून और विश्वास के साथ झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के राणा डीह गांव से दो युवक स्केटिंग करते हुए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की लंबी धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं. इस क्रम में दोनों श्रद्धालुओं ने शनिवार को चतरो बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेने के बाद अपनी यात्रा पर आगे निकल गये.