बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में रामनवमी पर निकला विशाल जुलूस, हजारों रामभक्तों ने भाग लिया
श्री बंशीधर नगर में रामनवमी पर्व के अवसर पर श्रीराम सेना द्वारा भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गोसाईबाग स्थित लाला बागी मैदान से शुरू होकर श्री बंशीधर मंदिर, मुख्य बाजार, भवनाथपुर मोड़, जंगीपुर, चौबेडीह और जतपुरा होते हुए पुनः बस स्टैंड स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बड़ी संख्या में बाइक सवार रामभक्त शामिल हुए, जिन्होंने भगवा ध्वज औ