अकोढ़ी गोला: बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। गुरुवार को शाम क़रीब 6 बजे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के तत्वावधान में हुआ।