बेंगाबाद: गिरिडीह में कांग्रेस की संयुक्त समीक्षा बैठक, एसआईआर अभियान और संगठन मजबूती पर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।
सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में मंगलवार को 1 बजे से कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी उपस्थित रहे।