राजगढ़: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर से की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब समीक्षा बैठक ली। इस दौरान राजगढ़ जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय ने राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर ज्योति राजोरे और एडिशनल एसपी केएल बंजारे सहित अन्य उपस्थित रहे।