कान्हाचट्टी: मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैगा पंचायत स्थित बीर लूटुदाग गांव निवासी सेवा सिंह के घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे चावल, मक्का, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। बच्चों के पहनने वाले सभी कपड़े भी जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को घर से धुआं उठता देख गांव में हल्ला मच गया। जब तक लोग जुटकर आग बुझाने पहुंचे, तब